सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Difference between Air photograph and Image लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मौसमी संकट और आपदाएँ ( Meteorological Hazards and Disasters)

मौसमी संकट और आपदाएँ (मौसम संबंधी खतरे और आपदाएँ) प्रकृत्तिजन्य अप्रत्याशित ऐसी सभी घटनाएँ जो प्राकृतिक प्रक्रमों को इतना तीव्र कर देती हैं कि विनाश की स्थिति उत्पन्न होती है, चरम प्राकृतिक घटनाएँ या आपदा कहलाती है। इन चरम घटनाओं या प्रकोपों से मानव समाज, जन्तु एवं पादप समुदाय को अपार क्षति होती है। चरम घटनाओं में ज्वालामुखी विस्फोट, दीर्घकालिक सूखा, भीषण बाढ़, वायुमण्डलीय चरम घटनाएँ; जैसे- चक्रवात, तड़ित झंझा, टॉरनेडो, टाइफून, वृष्टि प्रस्फोट, ताप व शीत लहर, हिम झील प्रस्फोटन आदि शामिल होते हैं। प्राकृतिक और मानव जनित कारणों से घटित होने वाली सम्पूर्ण  वायुमण्डलीय एवं पार्थिव चरम घटनाओं को प्राकृतिक आपदा कहा जाता है। इन आपदाओं से उत्पन्न विनाश की स्थिति में धन-जन की अपार हानि होती है। प्रमुख प्राकृतिक आपदाओं का वर्णन निम्न प्रकार है:- चक्रवात (Cyclone) 30° उत्तर से 30° दक्षिण अक्षांशों के बीच उत्पन्न होने वाले चक्रवातों को उष्णकटिबन्धीय चक्रवात कहते हैं। ये आयनवर्ती क्षेत्रों में पाए जाने वाला एक निम्न वायुदाब अभिसरणीय परिसंचरण तन्त्र होता है। इस चक्रवात का औसत व्यास लगभग 640 किमी...

वायूफोटोचित्र तथा प्रतिबिम्ब का अन्तर

वायूफोटोचित्र तथा प्रतिबिम्ब का अन्तर (Difference between Air photograph and Image) दूरसंवेद में चित्रीय दत्त प्राप्त करने की दो विधियाँ होती हैं () फोटो माफिया विधि (photographic method) तथा (M) इलेक्ट्रॉनिक विधि (electronic method) । 'प्रतिबिम्ब' तथा 'फोटो चित्र' शब्दों का सही-सही अर्थ समझने के लिये उपर्युक्त दोनों विधियों का भेद जानना आवश्यक है। [।] फोटोग्राफीय विधि  (Photographic method)  इस विधि में किसी सामान्य कैमरे के भीतर एक ऐसी पारदर्शी फिल्म का प्रयोग करते हैं जिसकी सतह पर प्रकाश के प्रति संवेदनशील (light-sensitive) पदार्थ का महीना लेप चढ़ा होता है। यह लेप दृश्य-क्षेत्र से परावर्तित विद्युत-चुम्बकीय ऊर्जा के भिन्न-भिन्न आवेगों से भिन्न-भिन्न मात्रा में रासायनिक अभिक्रिया (chemical reaction) करके फिल्म की सतह पर उस दृश्य-क्षेत्र का नेगेटिव चित्र (negative picture) अंकित कर देता है। चूंकि कैमरे के भीतर लगी फिल्म ने आवेगों का संवेदन (sensing) तथा उनकी रासायनिक अभिक्रिया से उत्पन्न चित्र का अभिलेखन (recording), दोनों कार्य किये हैं इसलिये इस विधि के द्वारा प्राप्...