सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Geography as Earth Science लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मौसमी संकट और आपदाएँ ( Meteorological Hazards and Disasters)

मौसमी संकट और आपदाएँ (मौसम संबंधी खतरे और आपदाएँ) प्रकृत्तिजन्य अप्रत्याशित ऐसी सभी घटनाएँ जो प्राकृतिक प्रक्रमों को इतना तीव्र कर देती हैं कि विनाश की स्थिति उत्पन्न होती है, चरम प्राकृतिक घटनाएँ या आपदा कहलाती है। इन चरम घटनाओं या प्रकोपों से मानव समाज, जन्तु एवं पादप समुदाय को अपार क्षति होती है। चरम घटनाओं में ज्वालामुखी विस्फोट, दीर्घकालिक सूखा, भीषण बाढ़, वायुमण्डलीय चरम घटनाएँ; जैसे- चक्रवात, तड़ित झंझा, टॉरनेडो, टाइफून, वृष्टि प्रस्फोट, ताप व शीत लहर, हिम झील प्रस्फोटन आदि शामिल होते हैं। प्राकृतिक और मानव जनित कारणों से घटित होने वाली सम्पूर्ण  वायुमण्डलीय एवं पार्थिव चरम घटनाओं को प्राकृतिक आपदा कहा जाता है। इन आपदाओं से उत्पन्न विनाश की स्थिति में धन-जन की अपार हानि होती है। प्रमुख प्राकृतिक आपदाओं का वर्णन निम्न प्रकार है:- चक्रवात (Cyclone) 30° उत्तर से 30° दक्षिण अक्षांशों के बीच उत्पन्न होने वाले चक्रवातों को उष्णकटिबन्धीय चक्रवात कहते हैं। ये आयनवर्ती क्षेत्रों में पाए जाने वाला एक निम्न वायुदाब अभिसरणीय परिसंचरण तन्त्र होता है। इस चक्रवात का औसत व्यास लगभग 640 किमी...

Geography as Earth Science

भूगोल भू-भौतिकी के रूप में  (Geography as Earth Science) काण्ट, हम्बोल्ट, रिटर, रेक्ल्यु ग्रयट जेसे प्रभुत्वशील विद्वानों ने इनके योगदान में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन्होनें ईश्वर की सोद्देश्य सृष्टि अथवा प्रकृति में व्याप्त एकलयता एवं जीवन समष्टि के रूप में पृथ्वी का भू-भौतिकीय अध्ययन किया था। रिटर ने अर्थात् सम्पूर्ण भू-विज्ञान के रूप में पृथ्वी का अध्ययन किया था और उनकी इस अवधारणा का समर्थन फ्रोइबेल, पेसेल एवं जरलैण्ड ने किया था। परन्तु इन लोगों ने उनकी सोद्देश्यवादी अवधारणा को स्वीकार नहीं किया था। फ्रोबेल भूगोल को एक प्राकृतिक विज्ञान मानते थे तथा मनुष्य को प्रकृति का अभिन्न अंग मानते थे। मानवीय कार्यकलापों को व्यावहारिक भूगोल अथवा ऐतिहासिक- दार्शनिक भूगोल के रूप में एक गौण स्थान प्रदान करते थे— जरलैण्ड, भू-विज्ञान अर्डकुण्डे के शाब्दिक अर्थ को स्वीकार करते हुए इसे पृथ्वी का विज्ञान कहने पर जोर देते थे, जिसके अन्तर्गत मानव अथवा उसके कार्यकलाप के लिए कोई स्थान नहीं था।  जरलैण्ड के अनुसार, पृथ्वी भौतिक तत्त्वों का एक ऐसा पुंज है जो सतत परिवर्तनशील है तथा जो विभिन्न शक...